Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में कृमिमुक्त दिवस 12 सितंबर, आईएमआई 5.0 ,आयुष्मान भव: अंतर्गत जिला टास्क फोर्स बैठक आयोजित ।

 कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में  कृमिमुक्त दिवस 12 सितंबर, आईएमआई 5.0 ,आयुष्मान भव: अंतर्गत जिला टास्क फोर्स बैठक आयोजित ।




.......................

देवास जिले मे सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 का दुसरा चरण 11 से 16 सितंबर 2023 तक होगा आयोजित।

..........................

जिले में दिनांक 12 सितम्बर 2023 को राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस तथा 15 और 18 सितम्बर 2023 को मॉप-अप दिवस का होगा आयोजन । 

------

भारत सरकार, द्वारा आरंभ एक वृहत एवं व्यापक स्वास्थ्य अभियान, आयुष्मान भव: के उद्देश्य के अनुरूप कार्य करे:-कलेक्टर श्री गुप्ता 

.............................

    देवास, 09 सितंबर 2023/कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कृमिमुक्त दिवस 12 सितंबर, आईएमआई 5.0 दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर तथा भारत सरकार, द्वारा आरंभ एक वृहत एवं व्यापक स्वास्थ्य अभियान, आयुष्मान भव: अन्तर्गत जिला फोर्स बैठक आयोजित हुई।

         बैठक में जिला पंचायत सीईओ  श्री हिमांशु  प्रजापति,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विष्णुलता उईके, सिविल  सर्जन  डॉ एमपी शर्मा जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ सुनिल तिवारी ,डब्ल्यूएचओ से डाॅ अभिषेक बछोतिया,समस्त जिला कार्यक्रम अधिकारी,जिला मीडिया अधिकारी,समस्त बीएमओ सहित शिक्षा विभाग ,आदिम जाति कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय विभाग,  महिला एवं बाल विकास विभाग ,डीन अमलतास इंस्टीटयूट आफ मेडिकल साइंस देवास, जिला समन्वय,जिला शिक्षा केन्द्र , नगर निगम देवास के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए।


      जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनिल तिवारी ने बैठक मे पावर पाईन्ट प्रिजेन्टेशन द्वारा विस्तार से बताया कि  कृमिमुक्ति दिवस समस्त शासकीय/अशासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, आदिवासी आश्रम शालाओं, प्रायवेट/प्रायवेट अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्र शासित शालाओं, मदरसों, स्थानीय निकाय की शालाओं, आंगनवाड़ी केन्द्रों तथा किशोर न्याय अधिनियम 2015 अंतर्गत संचालित चाइल्ड केयर इंस्टिट्युट में 1-19 वर्ष के बच्चों किशोर/किशोरियों को एल्बेंडाजॉल 400 एम.जी. गोली का सेवन कराया जाता है साथ ही 20 से 49 वर्ष प्रजनन आयु वर्ग कि महिलाये को भी लक्षित समुह में रखा गया है। प्रदेश में दिनांक 12 सितम्बर 2023 को राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस तथा 15 सितम्बर 2023 को मॉप-अप दिवस का आयोजन किया जाना है। शालाओं/आंगनवाड़ी केन्द्रों में शिक्षको तथा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं की निगरानी में विभिन्न हितग्राही वर्ग को एल्बेंडाजॉल गोली का सेवन निम्नानुसार कराया जायेगा 1 से 2 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजॉल 400 मि.ग्रा. की आधी गोली दो चम्मचों के बीच चूरा करके पीने के साफ पानी में मिलाकर खिलाये तथा 2 से 3 वर्ष में एल्बेंडाजॉल 400 मि.ग्रा. की पूरी गोली दो चम्मचों के बीच चूरा कर पीने के साफ पानी में मिलाकर खिलाये एवं 3 से 19 वर्ष एल्बेंडाजॉल 400 मि.ग्रा. की पूरी गोली चबाकर खिलाई जाने के बारे में बताया । इसके लिए सभी शिक्षकों  और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है हितग्राहियों कि लाइन लिस्टिंग अनुसार गोली दी जा रही है।

       कलेक्टर गुप्ता ने निर्देश दिए की सभी प्राइवेट एवं नर्सरी स्कूल ,किंडर स्कूल के शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाए डीपीसी को निर्देश दिए की सभी शासकीय अशासकीय स्कूलों में शत प्रतिशत बच्चों को गोली खिलाई जाए, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की प्राथमिकता में समस्त बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर और फिर छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर गोली का सेवन करवाये ,बारिश के मौसम को देखते हुए अगर कृमिमुक्ति दिवस पर  शतप्रतिशत  बच्चे नहीं आ पाए उनके लिए 15 सितंबर और 18 सितंबर को माप - अप दिवस का आयोजन कर समस्त बच्चों को गोली का सेवन कराया जाए। कार्यक्रम की ब्लॉक स्तर पर एसडीएम एवं  जनपद पंचायत सीईओ , शिक्षा  विभाग, सीडीपीओ,स्वास्थ्य विभाग का समस्त अधिकारी सुपरवाइजर को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

         कलेक्टर श्री गुप्ता ने माह अक्टूबर में आयोजित मिशन इंद्रधनुष 5.0 प्रथम चरण में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि और अभियान के दौरान सुपरविजन की समीक्षा की डबल्यूएचओ द्वारा मॉनिटरिंग  का फीडबैक लिया। बीएमओ बीपीएम और फील्ड सुपरवाइजर द्वारा नियमित मॉनिटरिंग नहीं करने पर सख्त  निर्देश दे देते हुए कहा की आगामी  मिशन इंद्रधनुष 5.0 द्वितीय चरण 11 से 16 सितम्बर में सभी बीएमओ बीपीएम, सुपरवाइजर प्रतिदिन फील्ड विजिट करेंगे सेशन साइट और घर-घर जाकर हितग्राहियों का वेरिफिकेशन करेंगे और रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। ईएमआई के प्रथम चरण में लक्ष्य अनुसार उपलब्धि नहीं होने पर खातेगांव बीएमओ का एक माह का वेतन काटने संबंधी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

         कलेक्टर श्री गुप्ता ने टीकाकरण कार्यक्रम में यूविन पोर्टल में प्री रजिस्ट्रेशन की ब्लॉकवार समीक्षा की गई जिसमें हितग्राहियों का प्री रजिस्ट्रेशन पोर्टल में नहीं करवाने पर  बीएमओ बागली और शहरी क्षेत्र नोडल अधिकारी को एक माह की सैलरी काटने संबंधित कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए मिशन इंद्रधनुष 5.0 द्वितीय चरण 11 से 16 सितम्बर में अभियान में गर्भवती माताओं और 5 साल तक के बच्चों का टीकाकरण होगा। इसमें सभी सुपरवाइजर और बीएमओ ,बीपीएम , बीईई,फील्ड मॉनिटर कर टीकाकरण से छूटे हुए बच्चे और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए।


      कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा की सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एक वृहत एवं व्यापक स्वास्थ्य अभियान आरंभ किया आयुष्मान भव:  ग्राम / शहर में समस्त स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित किया जाना आयुष्मान भव: अभियान का मूल उद्देश्य है,  स्वास्थ्य देखभाल सेवायें अंतिम व्यक्ति तक पहुचनी चाहिए। आयुष्मान भवः-" ग्राम सभा" पंचायती राज और ग्राम विकास का आधार है । जिसमें जन-जन में जागरूकता बढ़ाना,प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई), आभा आईडी निर्माण गैर-संचारी रोगों की जांच व प्रबंधन सिकल सेल एनीमिया रोग की जांच और प्रबंधन सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाओं/ सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित करना हैं , आयुष्मान योजना के अंतर्गत कार्डों का वितरण एवं प्राइवेट अस्पतालों में इसका लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी समीक्षा की जाए साथ ही आयुष्मान कार्ड से उपचार के संबंध में केस स्टडी बारे में निर्देश दिए,आयुष्मान भवः मिशन अन्तर्गत शासन  द्वारा दिए निर्देश अनुसार आयुष्मान आपके द्वार 3.0,आयुष्मान सभा,आयुष्मान मेला  का आयोजन सुनिश्चित कर जिले के नागरिकों को लाभान्वित किया जावे के निर्देश दिए।