Type Here to Get Search Results !

आवास योजना का मकान मिलने से आई खुशियां



पक्के मकान से घर में आई खुशियां, परिजन हैं बहुत खुश - हितग्राही श्री सुनील


----------

आवास योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी व मुख्यमंत्री श्री चौहान को हृदय से दे रहे हैं धन्यवाद

------------


     देवास 25 अगस्‍त 2023/ आवास योजना का लाभ देवास के नागरिकों को मिल रहा है। इन्‍हें हितग्राहियों में से एक श्री सुनील बोरदिया है, जिन्‍हें आवास योजना का लाभ मिला है। श्री सुनील बोरदिया कहते है कि वे कई वर्षों से किराये के मकान में परिवार को लेकर रहते थे। ऐसी मंहगाई के ज़माने में परिवार का खर्च उठाने के अलावा मकान का किराया भी देना पड़ता था। फिर मुझे आवास योजना के मकानों के बारे में जानकारी मिली। मैंने नगर निगम में ए.एच.पी. घटक के लिए आवेदन किया। फिर मुझे योजना के नियमों के अनुसार मकान आवंटित किया गया। अब में परिवार सहित अपने स्वयं के घर में आराम से रह रहा हूं। सरकार की इस महत्ती योजना से पक्के मकान का सपना पूरा हुआ है। आवास योजना से मेरे जैसे गरीब तबके के लोगों का खुद के पक्के मकान में रहने का सपना पूरा हो रहा है। यह हमारे लिए बड़े ही हर्ष और खुशी की बात है। योजना का लाभ मिलने पर हितग्राही श्री सुनील प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दे रहे हैं।