देवास शहर की दिशा रेड्डी मार्शल आर्ट ‘’पेंचक सिलाट’’ में जिले का नाम कर रही है रोशन
------------
देवास 25 अगस्त 2023/ देवास शहर की दिशा रेड्डी मार्शल आर्ट ‘’पेंचक सिलाट’’ में जिले का नाम प्रदेश और देश में रोशन कर रही है। दिशा रेड्डी मार्शल आर्ट ’’पेंचक सिलाट’’ की खिलाड़ी है। 18 वर्षीय दिशा ने अपनी मेहनत और लगन से वर्ष 2022 में 26 से 31 जुलाई तक श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में आयोजित एशियन पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया तथा 19वीं वर्ल्ड पेंचक सिलाट चैंम्पियनशिप मलका मलेशिया 2022 में कॉस्य पदक प्राप्त किया। वर्ष 2023 में महाराष्ट्र नासिक में आयोजित सीनियर पेंचक सिलाट चैम्पियशिप में स्वर्ण पदक जीता। दिशा का परिवार खेल विभाग के सहयोग व सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया को हृदय से धन्यवाद दे रहा है।
