देवास जिले में ’’राष्ट्रीय खेल दिवस’’ पर जिला और विकासखण्ड स्तर पर आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताएं
---------------
जिले में खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को कलेक्टर श्री गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय ने किया पुरस्कार वितरण
------------
देवास, 31 अगस्त 2023/ खेल और युवा कल्याण विभाग तथा नेहरू युवा केंद्र द्वारा हॉकी के महान जादूगर पद्मश्री श्री मेजर ध्यानंचद के जन्म स्मरण ’’राष्ट्रीय खेल दिवस’’ पर श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम व कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर देवास में खेल दिवस का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय ने खेल दिवस पर आयोजित खेल प्रतियोगिता हॉकी, बॉस्केटबॉल और वॉलीबॉल में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार का वितरण किया।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि खेल और विद्या में सामंजस्य सफलता की सीढ़ी है। जीवन प्रबंधन में दोनों का संतुलन ही कामयाबी का आत्म संतोष दिलाता है। पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय ने कहा की जिले के खिलाडी प्रदेश और देश में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में उच्च प्रदर्शन कर रहे है। बच्चों के अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं।
जिला खेल अधिकारी देवास ने बताया कि खेल सप्ताह अंतर्गत सभी विकासखंड मुख्यालयों पर भी युवा समन्वयकों के द्वारा 21 अगस्त से 29 अगस्त तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें वॉलीबाल, हॉकी, कबड्डी, बास्केटबॉल, रस्साकसी, बैडमिंटन, शतरंज स्थानीय स्तर पर पारंपरिक खेल भी आयोजित किए गए।
इस अवसर पर बास्केटबॉल कोच धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, हॉकी कोच सुधीर टोप्पो, श्री अनिल जैन, श्री रईस खान, श्री हेमंत निगम, श्री विरेन्द्र सिंह ठाकुर, सहित ग्रामीण युवा केंद्र के राजेश बराना और कोच जितेंद्र सिंह पवार, विकास सांगते, सलीम शेख, मुजीब शेख, अर्जुन सोलंकी, जया बघेल, युनुस खान, खेल प्रतिभाएं, खेल गुरु तथा विमुक्त घुमक्कड़ अर्ध घुमक्कड़ जाति समुदाय के राज्य स्तरीय दिव्यांग पंजा कुश्ती में कांस्य पदक विजेता भगवान सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन यशवंत डगोरा ने किय तथा आभार खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने व्यक्त किया।



