भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर, अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया स्थित सिलिकॉन वैली में “३१वे इंडिया डे” परेड का आयोजन दिनांक २० अगस्त २०२३ को किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात अभिनेत्री महिमा चौधरी और सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल जी मौजूद रहे।
ईस आयोजन में लगभग ७० झांकियों में मध्य प्रदेश की झांकी को “बेस्ट डिज़ाइन” अवार्ड से सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश की झांकी की थीम थी “रंगारंग मध्य प्रदेश”। श्री राजीव नीमा “इंदौरी”, श्री संजय सक्सेना जी और श्रीमती नीलम तनवानी के मार्गदर्शन में देवास के मीनू और गौरव जैन ने इस झांकी को बनाने में महत्व्पूर्ण योगदान दिया और प्रदेश एवम् देवास का अमेरिका में मान बढ़ाया। झांकी में प्रमुख रूप से साँची का स्तूप, बुद्ध और मध्य प्रदेश को टाईगर स्टेट ऑफ़ इंडिया को दर्शाया गया।



