Type Here to Get Search Results !

ढाबो और होटलों में शराब परोसने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्यवाही

 *ढाबो और होटलों में शराब परोसने  वालों के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्यवाही





...*

 

 कलेक्टर महोदय देवास ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 19.08.2023 को आबकारी द्वारा गठित दल *अ* के दल प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनाशै एवं दल ब के प्रभारी राघवेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में शहर एवम बरोठा में स्थित होटल डायमंड, महाकाल ढाबा ,पटेल ढाबा , अनमोल ढाबा, होटल इन्द्रप्रस्थ, गोल्डन ढाबा एवम होटल नवरंग पर कार्यवाही की गई जिसमें में कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गए,जिसमें 33 बोतल बियर,19 बियर की केन,118 पाव प्लेन् ,22 पाव विदेशी मदिरा एवम एक एक्टिवा जिसका क्रमांक mp 37 SA 1556 बरामद की  गई। 


*जप्त सामग्री का मूल्य लगभग 67680 रुपए*

 

कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक डी.पी.सिंह ,प्रेम यादव,राजकुमारी मंडलोई,निधि शर्मा,विजय कुचेरिया कैलाश जामोद,आरक्षक नितिन सोनी,आशीष गुप्ता, राजाराम, बालकृष्ण जायसवाल,गुरु दत्त वर्मा विकास गौतम दीपक नेहाल खत्री एवं सैनिक बल केदार चौधरी,संजय शर्मा सम्मिलित थे ।