Type Here to Get Search Results !

नेहरू युवा केन्द्र देवास ने ‘’मेरी माटी मेरा देश’’ अभियान अंतर्गत वीर नारी श्रीमती ज्योति यादव का किया सम्मान

 नेहरू युवा केन्द्र देवास ने ‘’मेरी माटी मेरा देश’’ अभियान अंतर्गत वीर नारी श्रीमती ज्योति यादव का किया सम्मान






-------------


     देवास 16 अगस्‍त 2023/ नेहरू युवा केन्द्र देवास द्वारा ‘’मेरी माटी मेरा देश’’ अभियान अंतर्गत तहसील सोनकच्छ के ग्राम कुलाला में वीर शहीद संदीप यादव की पत्नी श्रीमती ज्योति यादव का शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह से सम्‍मान किया। श्रीमती ज्योति यादव ने स्मारक के सामने पारस पीपल का पौधा रोपण किया। इस दौरान परिवारजनों सहित अन्‍य उपस्थित थे।  


     कार्यक्रम पर्यवेक्षक अनिल कुमार जैन ने वीर शहीद संदीप यादव की स्मृति में नवंबर 2023 को कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित कराने पर प्रस्ताव रखा।  गांव में वीर शहीद संदीप यादव युवा मंडल का गठन किया गया। अनिल जैन ने सभी गांव वालों उनके परिवार का आभार व्यक्त किया।