Type Here to Get Search Results !

गणेशोत्सव पर स्वयम के द्वारा बनाई गयी मिट्टी की गणेश जी की इकोफ्रेंडली प्रतिमा की स्थापना करेंगे देवास जिले की महिला अधिकारी

 *गणेशोत्सव पर स्वयम के द्वारा बनाई गयी मिट्टी की गणेश जी की इकोफ्रेंडली प्रतिमा की स्थापना करेंगे देवास जिले की महिला अधिकारी




।*

आज देवास जिले की विभिन्न विभागों की महिला जिलाधिकारी द्वारा मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। उपस्थित सभी महिला अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं अपने हाथों से गणेश जी बनाए। प्रतिमा सूखने पर सभी इसे प्रशिक्षिका ऋचा आदित्य दुबे की सहायता से इकोफ्रेंडली तरीके से श्रृंगारित भी करेंगी  

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास अधिकारी रेलम बघेल जी, खाद्य अधिकारी शालू वर्मा जी, अंत्यावसायी कार्यपालन अधिकारी किरण खराडे जी, जिला सहायक संचालक पिछड़ावर्ग अल्पसंख्यक कल्याण सपना खर्ते जी, जिला ट्रेजरी अधिकारी नेहा कलचुरी जी, डूडा जिला परियोजना अधिकारी स्मिता रावल जी उपस्थित थी। सभी ने इस वर्ष स्वयम के बनाये गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करने की बात कही। 

संयोजक एवं प्रशिक्षिका ऋचा आदित्य दुबे ने सभी का स्वागत गंगाजल भेंट कर किया। सभी का आभार कलाकार आद्या दुबे व आर्यमन दुबे ने माना।