विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय में कार्यक्रम हुआ आयोजित
-----------
देवास, 02 अगस्त 2023/ विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय एबी रोड देवास में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रेकांक्षा जैन ने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए अनमोल होता है। मां का दूध शिशु के लिए अमृत है। मां का दूध शिशु का प्रथम टीकाकरण है। उन्होंने कहा कि शिशु के जन्म के तुरंत बाद मां द्वारा अपना दूध बच्चें को पिलाया जाना अत्यंत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिशु को दूध पिलाने से मां को भी स्वास्थ्य लाभ होता है।
कार्यक्रम में डॉ. अंकिता मस्कोले ने कहा कि शिशु की छह माह की उम्र तक बच्चों को केवल मां का दूध दिया जाना चाहिए इसके बाद ऊपरी आहार शुरू करना चाहिए। ऊपरी आहार के साथ 2 वर्ष की उम्र तक बच्चों को मां का दूध दिया जा सकता है। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं व पुरुषों से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रदीप जोशी में चर्चा की तथा सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत भी किया।कार्यक्रम में ललिता शर्मा, पूर्णिमा ठाकुर, संजय चतुर्वेदी, डीएस चौहान, रंजीत चुटेल सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन किया प्रदीप जोशी ने तथा आभार माना दामोदर चौहान ने।

