Type Here to Get Search Results !

विधायक खातेगांव श्री शर्मा की उपस्थिति में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं अन्य सामग्री निःशुल्क वितरित

 विधायक खातेगांव श्री शर्मा की उपस्थिति में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं अन्य सामग्री निःशुल्क वितरित







------------


       देवास, 18 अगस्त 2023/ खातेगांव में एडिप योजना में चिन्हांकित दिव्यांगजनों को एलिम्को उज्जैन के माध्यम से सहायक उपकरण एवं अन्य आवश्यक सामग्री विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा की उपस्थिति में निःशुल्क वितरित की गई।          


      मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खातेगांव श्री के. पी. राजोरिया ने बताया कि शिविर में कुल 247 चिन्हित दिव्यांगजनों को कुल 404 उपकरण/सामग्री वितरण की गई। जिसमें 22 मोटोराईज्ड ट्राईसिकल, 95 हैण्डहोल्ड ट्राईसिकल, 45 व्हीलचेयर, 10 सीपी चेयर, 21 हैयरिंग किट, वैशाखी, इलेक्ट्रानिक छडी, रोलेटर उपकरण/सामग्री वितरण की गई।


      कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि श्री हरिओम चंदेल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री संतोष काकडिया, नगर पंचायत खातेगांव के विधायक प्रतिनिधि श्री नंदकिशोर चौधरी, श्री राजेश मीणा, डॉ. आर.एन. यादव, श्री दिनेश रावडिया, श्री शिखर अग्रवाल, श्री उमेश गुर्जर, श्री भुन्नू, श्री गंगा प्रसाद तिलवारे, श्री मुकेश, श्री राजेश, श्री ओमप्रकाश, श्री मदनलाल मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण श्रीमती संगीता यादव, समग्र अधिकारी श्री दिलीप बारेला, जनपद लेखापाल आर.आर. राजोरिया, एलिम्को टीम सहित उज्जैन से नेहा अग्निहोत्री, नगर पंचायत खातेगांव एवं नेमावर के अधिकारी/कर्मचारीगण, जनपद पंचायत स्टॉफ, ग्राम पंचायतों के सरपंच/सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे। कार्यकम का संचालन श्री योगेष शर्मा शिक्षक द्वारा किया गया।