देवास जिले में खातेगांव विकासखण्ड के ग्राम गनोरा में शासकीय हाई स्कूल में सुधार और मरम्मत कार्य हुए पूरे, शीघ्र ही कक्षाओं का संचालन होगा शुरू
-----------
देवास 16 अगस्त 2023/ पीडब्ल्यूडी/पीयूआई की कार्यपालन यंत्री श्रीमती सीमा प्रभाकर ने खातेगांव विकासखण्ड के ग्राम गनोरा में शासकीय हाई स्कूल में किये गये कार्यो का निरीक्षण किया। श्रीमती प्रभाकर ने बताया कि स्कूल में सुधार और मरम्मत कार्य को पूरा कर लिया गया है। शीघ्र ही स्कूल बिल्डिंग में कक्षाओं का संचालन शुरू किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शासकीय हाई स्कूल गनोरा का निर्माण लगभग 93 लाख रूपये की लागत से किया गया है।
उल्लेखनीय है कि देवास जिले के खातेगांव विकासखण्ड के ग्राम गनोरा में शासकीय हाई स्कूल का निरीक्षण कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जून माह में किया था। स्कूल निर्माण कार्य संतोषजनक नहीं होने के कारण परियोजना अधिकारी को स्कूल निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये थे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी/पीआईयू श्री सुखवीर सिंह को स्कूल के अधूरे कार्य के संबंध में पत्र भी लिखा था।



