ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ट्रक ने मारी टक्कर, पैर में आई चोट
देवास। कन्नौद। गुरुवार शाम 6बजे के लगभग हनुमान जी के मंदिर से दर्शन कर लोट रहे पूर्व विधायक बृजमोहन धूत को जैल वाले हनुमान मंदिर के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास टक्कर मार दी। जिससे उनका पैर मैं चोट आई, वहां खड़े प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर किया गया। जैसे यह जानकारी मिली वैसे ही अस्पताल में उन्हें देखने के लिए नागरिकों की भीड़ जमा हो गई। श्री धूत जेल वाले हनुमान मंदिर से पैदल आ रहे थे इसी बीच नेमावर की ओर जा रहे टैंकर क्रमांकGJ 12 AZ, 7068 ने पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर टक्कर मार दी जिससे उनके पैर में गंभीर चोटें आई, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर किया गया, थाना इंचार्ज राहुल रावत ने तत्काल ड्राइवर को हिरासत में लेते हुए ट्रक को थाने में खड़ा किया।

