Type Here to Get Search Results !

देवास की चित्रा सहगल जैन पहले इन्दौर में डायलिसिस करवाते थीं, अब जिला अस्पताल देवास में सुविधा नियमित करवा रही है डायलिसिस ।


देवास की चित्रा सहगल जैन पहले इन्दौर में डायलिसिस करवाते थीं, अब जिला अस्पताल देवास में सुविधा नियमित करवा रही है डायलिसिस ।


-------

देवास जिला अस्पताल में 267 मरीज हुए लाभांवति, अब तक 16 हजार 294 डायलिसिस किए

-------

आयुष्मान एवं बीपीएल कार्ड धारी मरीजों के लिए निःशुल्क जांच, उपचार एवं डायलिसिस सुविधा

------- 

जिला अस्पताल में उपचार से मिलने परिजन एवं मरीज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को दे रहे हैं धन्यवाद

----------- 

        देवास, 29 अगस्त 2023/ केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा नागरिकों को बेहतर, उचित एवं अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रहे हैं। इन योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को बेहतर उपचार भी मिल रहा है। नागरिकों के बेहतर उपचार के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जय)"निरामयम् योजना प्रारंभ की है। इस योजना से गरीब वर्ग के कार्डधारियों का 5 लाख रुपए तक का निशुल्क उपचार हो रहा है। 

देवास के जवाहर नगर निवासी चित्रा सहगल जैन उम्र 62 वर्ष ने बताया कि  उनकी किडनी खराब होने से विगत 10 साल से अधिक समय से डायलिसिस करवा रही हैं। प्रारंभ में इन्दौर में डायलिसिस करवाती थीं। उनके पास आयुष्मान एवं बीपीएल कार्ड नहीं होने से एक बार डायलिसिस करवाने जाने में लगभग 2 से 3 हजार का खर्चा आता था। सप्ताह में 03 बार डायलिसिस करवाने इनको जाना पड़ता था जिससे हजारों रूपये खर्चा और समय लगता था, जब उन्हें मालुम हुआ कि जिला अस्पताल देवास में भी डायलिसिस कि सुविधा उपलब्ध है। 

        चित्रा जैन ने बताया कि उनके पास आयुष्मान एवं बीपीएल कार्ड नहीं होने से 500 रूपए, शासकीय शुल्क देकर विगत 02 माह से जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में जांच, उपचार एवं डायलिसिस करवा रही है। अब इंदौर जाकर डायलिसिस  करवाने की जरूरत नही और हजारों रूपये का खर्च नहीं होता है। देवास में भी सुविधा है डायलिसिस करवाने की अब हजारों रुपए और समय की बचत होती है। चित्रा सहगल जैन जिला अस्पताल की सेवाओं से काफी खुश है। उनका कहना है कि जो भी लोग डायलिसिस करवाते वे जिला अस्पताल में ही करवाये यह कि व्यवस्था बहुत अच्छी है। जिला अस्पताल में दी जा रही सुविधा से वे तथा उनका पूरा परिवार बहुत खुश हैं तथा वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, जिला प्रशासन एवं जिला अस्पताल के चिकित्सकों को धन्यवाद दे रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुलता उईके ने बताया कि कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में शासन के द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजना अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं आम नागरिकों को निरन्तर प्रदान की जा रही है। जिला अस्पताल देवास में जरूरतमंदों को समय पर डायलिसिस की सुविधा से उपलब्ध कराई जा रही है।

      सिविल सर्जन डॉ एम.पी.शर्मा ने बताया गया कि देवास जिला अस्पताल की डायलिससिस यूनिट में अत्याधुनिक मशीनों और प्रशिक्षित चिकित्सक, स्टॉफ द्वारा निरन्तर डायलिसिस किया जाता है। अब तक 267 मरीज लाभंवित हो चुके है और 16 हजार 294 डायलिसिस किये गये हैं। यहां आयुष्मान, बीपीएल कार्डधारी मरीजों कि निःशुल्क जांच, उपचार एवं डायलिसिस की जा रही है। इसके अतिरिक्त अन्य मरीजों (एपीएल) से 500 रूपये, शासकीय शुल्क लेकर जांच, उपचार एवं डायलिसिस की जा रही है।