Type Here to Get Search Results !

कार्यवाही करने गए आबकारी अमले पर पथराव* *आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत आबकारी देवास की कार्यवाही*

 *कार्यवाही करने गए आबकारी अमले पर पथराव*


*आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत आबकारी देवास की कार्यवाही*




*कार्यवाही के दौरान करीब 95 लीटर शराब....कीमत 4 लाख 59 हजार रूपये की,की जब्त...महुआ लहान को मौके पर ही किया नष्ट*


*देवास -*


विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में  सोनकच्छ का संवेदनशील डेरो पर जिस पर पूर्व में भी आबकारी विभाग की कार्यवाही के दौरान पथराव और विवाद की स्थिति बनी रही है ,पर कलेक्टर देवास ऋषव गुप्ता के निर्देश पर एवं सहायक आयुक्त आबकारी राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में  पुलिस बल के साथ की संयुक्त कार्यवाही,जिसमे ओढ़ में स्थित डेरे और पुष्पगिरी पहाड़ी के पास मे कार्यवाही की गई । 

इस कार्यवाही के दौरान ओड के डेरे पर भौगोलिक परिस्थिति का लाभ उठाते हुए पहाड़ी के ऊपर से कार्यवाही को प्रभावित करने हेतु पथराव किया गया किन्तु आबकारी विभाग और पुलिस के तालमेल ने इन परिस्थितियों के बावजूद भी कार्यवाही को अंजाम देते हुए 

*कुल 08 प्रकरण दर्ज किए जिसमें 95 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 4400 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया*

*लहान को नष्ट किया गया,लहान एवं जब्त मदिरा का मूल्य लगभग 459000 रुपए*


 आज की कार्यवाही में *आबकारी उपनिरीक्षक निधि शर्मा राजकुमारी मंडलोई, कैलाश जामोद,डी.पी.सिंह,दिनेश भार्गव, उमेश स्वर्णकार,विजय कुचेरिया आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार आबकारी आरक्षक जायसवाल,राजेश जोशी विकास गौतम,नितिन सोनी, दीपक टटवाडे  आशीष,निकिता परमार वैशाली सोलंकी, निहाल खत्री एवं सैनिक बल केदार चौधरी एस के चौधरी और किशोर और सोनकच्छ थाने का स्टाफ सम्मिलित थे*।