देवास शहर के कुशाग्र वालीबॉल में जिले का नाम कर रहे है रोशन
---------
देवास, 18 अगस्त 2023/ देवास शहर के कुशाग्र सिंह बैस वालीबॉल में देवास जिले का नाम प्रदेश और देश में रोशन कर रहे है। कुशाग्र सिंह वालीबॉल खिलाडी है। कुशाग्र सिंह वर्तमान में खेल विभाग से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। कुशाग्र ने अपनी मेहनत और लगन से सागर में 02 से 05 नवम्बर 2022 को आयोजित जूनियर राज्य चैंम्पियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया। 65वीं स्टेट लेवल स्कूल स्पोर्टस 2019, राष्ट्रीय कराते चैंम्पियनशिप 2016 में प्रतिभागिता की। कुशाग्र का परिवार खेल विभाग के सहयोग व सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया को हृदय से धन्यवाद दे रहा है।
