Type Here to Get Search Results !

मध्यप्रदेश में भाजपा काटेगी 40 से 70 विधायकों के टिकट

 मध्य प्रदेश चुनाव में नए चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी, 50 से 70 विधायकों का टिकट काटेगी BJP, सांसद भी लड़ेंगे विधायक का चुनाव.

भाजपा को इसबार इसलिए करना पड़ेगा क्योंकि ये विधायकों की रिपोर्ट भाजपा संसदीय बोर्ड को मिल गयी है इनकी कार्यशैली अपने क्षेत्र में सुपर सी एम की रही है जिसके कारण भाजपा का परम्परागत वोट अब छिटकने की ओर बड़ रहा है जिसको रोकने के लिए भाजपा को नये चेहरों पर दाँव लगाना चाहती है.

मध्यप्रदेश में सी एम व सुपर सी एम के चक्कर में भाजपा अपने वोट बैंक को नही खोयेगी इन सुपर सी एम के क्षेत्र में कोई भी काम उनकी मर्जी के खिलाफ नही हो सकता ऐसी अवधारणा है कि भोपाल से ही आदेश दिया गया था कि इनके कहे अनुसार ही कार्य किया जाये यहां तक की किस अधिकारी को कहा पर रखा जाये यह फैसला भी यही लोग करते थे जिससे चलते अबकी बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भीभाजपा संसदीय बोर्ड ने इस बार दूर रखने का निर्णय लिया है और पूरी कमान देश के गृह मंत्री अमित शाह ने अपने हाथों में ले रखी है व इस बार का चुनाव भाजपा के संगठन के स्तर से लड़ा जाएगा.

खास तौर पर जितने भी पुराने विधायक जो 6 बार 5 बार 4बार से चुन कर आये हैं उनको खतरा है क्योंकि पार्टी मानती है कि इस बार कर्मठ कार्यकताओ व युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर विचार किया गया है अबकी बार आप सभी को नये चेहरे दिखाई देंगे.




 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) रणनीति बनाने में जुटी है. एक तरफ पार्टी पांच जन आशीर्वाद यात्राओं के जरिए मतदाताओं के बीच पहुंचने की तैयारी में है. वहीं दूसरी तरफ चुनाव जीतने के लिए रणनीति को अंतिम रूप देने में भी.

बताया जाता है कि बीजेपी इस बार कई सांसदों को भी विधानसभा चुनाव में उतारने की तैयारी में है. मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर बीजेपी के चुनावी सर्वेक्षण का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है. बताया जा रहा है कि बीजेपी उन सीटों पर विशेष ध्यान दे रही है जो इस समय पार्टी के कब्जे में हैं.


ऐसी 127 सीटें हैं. इन सीटों पर पार्टी खास सर्वे करा रही है. बीजेपी सूत्रों की मानें तो पार्टी गुजरात का फार्मूला अपना सकती है. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी करीब 60 विधायकों का टिकट काट सकती है. ये संख्या करीब 50 फीसदी तक हो सकती है यानी 60 से अधिक विधायकों का टिकट भी कट सकता है.


अगर ऐसा होता है तो पहली बार होगा जब किसी पार्टी ने इतनी बड़ी संख्या में अपने मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हों. सूबे में इतनी बड़ी संख्या में कभी भी मौजूदा विधायकों के टिकट नहीं काटे गए. बताया जाता है कि बीजेपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी से अधिक अपेक्षाकृत युवा और नए चेहरों को मैदान में उतारने की तैयारी में है.


बीजेपी सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की चुनावी रणनीति तैयार है. विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी लोकसभा चुनाव में 2019 का पिछला प्रदर्शन दोहराने की रणनीति पर काम कर रही है. बीजेपी ने 2024 में सूबे की सभी 29 में से 29 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है.


सूत्रों की मानें तो बीजेपी लोकसभा चुनाव में भी करीब 12 मौजूदा सांसदों के टिकट काट सकती है. बीजेपी की रणनीति नए और युवा चेहरों को मैदान में उतारने की है. बढ़ती उम्र के कारण भी एक सांसद का टिकट कटने की संभावना है. बीजेपी लोकसभा चुनाव में भी विधानसभा चुनाव वाला फार्मूला ही अपनाएगी.