खातेगांव वेयरहाउस में हुई चोरी का खातेगांव पुलिस ने 24 घंटे में किया पर्दाफाश फरियादी मनीष जैन निवासी खातेगांव के ग्राम नयापुरा में बाजगांव स्थित वेयरहाउस से अज्ञात व्यक्ति गेहूं की बोरियों को चैनल गेट का ताला तोड़कर चुरा ले गया था जानकारी लगते ही थाना खातेगांव पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुभाग्य अधिकारी के निर्देश में टीम गठित कर 24 घंटे से भी कम समय में वेयरहाउस में हुई चोरी का पर्दाफाश कर दिया पुलिस ने चोरी के मामले में जयप्रकाश को पकड़ा है और उसके दो अन्य साथी संदीप और अनिल की तलाश कर रही है

