Type Here to Get Search Results !

देवास विधायक श्रीमती पवार ने किया जिला चिकित्सालय में बन रहे 100 बेड निर्माणधीन मैटरनिटी विंग का निरीक्षण

 देवास विधायक श्रीमती पवार ने किया जिला चिकित्सालय में बन रहे 100 बेड निर्माणधीन मैटरनिटी विंग का निरीक्षण





-----------


     देवास, 11 अगस्‍त 2023/ देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने जिला चिकित्सालय में बन रहे 100 बेड निर्माणधीन मेटरनिटी विंग का का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री भरत चौधरी, पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा शर्मा सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, सीएमएचओ डॉ विष्णुलता उईके, सिविल सर्जन डॉ एम.पी.शर्मा, आर.एम.ओ डॉ अजय पटेल निर्माण एजेंसी के सुपरवाईजर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


     देवास विधायक श्रीमती पवार ने महात्मा गॉधी जिला चिकित्सालय देवास परिसर में बन रहे नवीन 100 बिस्तर के अतिरिक्त मैटरनिटी विंग का निरीक्षण किया। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों और सुपवाइजर ने निमार्ण कार्य के संबंध में जानकारी दी। देवास विधायक श्रीमती पवार ने निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर नाराजगी जाहिर कर कार्य की गति बढाने और शीघ्र गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिये। जिससे जिले के नागरिको को गर्भवती महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।


     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय देवास सहित जिले कि अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं/अस्पताल का निरन्तर कायाकल्प किया जा रहा है। शासन स्तर से जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के सहयोग प्रयत्नो से अनेक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं, अत्याधुनिक उपकरण सहित अन्य सुविधाएं बढ़ाई जाकर आम नागरिको के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढीकरण़ किया जा रहा है।