देवास जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने अपर कलेक्टर श्री कवचे को बताई अपनी समस्याएं
-----------
जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
------------
देवास, 25 जुलाई 2023/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र सिंह कवचे ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन अपर कलेक्टर श्री कवचे के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अपर कलेक्टर श्री कवचे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला अधिकारी उपस्थित थे।
आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाए
जनसुनवाई में हनीफ शाह निवासी भैसून तहसील कन्नौद ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर श्री कवचे ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाये
जनसुनवाई में ग्राम पंचायत मुकुन्दगढ के निवासियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर श्री कवचे ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
मुआवजा राशि दिलाई जाये
जनसुनवाई में रानू बोडाना ने मुआवजा राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर श्री कवचे ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
ये आवेदन भी हुए प्राप्त
जनसुनवाई में इलाज के लिए सहायता दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, मीटर बदलवाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

