Type Here to Get Search Results !

उत्कृष्ट विद्यालय देवास में स्कूल बैग पॉलिसी पर जागरूकता शिविर आयोजित

 उत्कृष्ट विद्यालय देवास में स्कूल बैग पॉलिसी पर जागरूकता शिविर आयोजित



--------------


     देवास, 12 जुलाई 2023/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय देवास में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा माताजी की टेकरी पर वृक्षारोपण शिविर का आयोजन भी किया गया।


     शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती निहारिका सिंह द्वारा शासकीय अशासकीय स्कूलों में स्कूल बैग पॉलिसी 2020 के बारे में जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि कक्षा पांचवी तक 2.5 किग्रा बैग का वजन एवं कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों को कोई भी गृहकार्य नहीं दिया जाएगा। जब कि कक्षा तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों को प्रति सप्ताह अधिकतम 02 घंटे कक्षा छटवी से आठवी तक के छात्रों को प्रतिदिन 01 घंटे गृह कार्य एवं कक्षा नौवी से बाहरवी तक के छात्रों को प्रतिदिन अधिकतम 02 घंटे का गृहकार्य दिया जाएगा। प्रत्येक स्कूल को स्कूल के सूचना पटल पर एवं कक्षा कक्ष मे स्कूल बैग के वजन का चार्ट प्रदर्शित करना होगा। स्कूलों में सप्ताह में एक दिन बैग विहीन दिवस होगा। इस दिन व्यवसायिक कार्य अनुभव संबंधी गतिविधियां करावाई जाएंगी एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रत्येक 03 माह में बैग वजन की जांच करेंगे। बजन निर्धारित सीमा मे हो यह सुनिश्चित करेंगे।


     शिविर में महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के बारे में संक्षिप्त मे जानकारी दी। साथ ही शाला त्यागी बच्चों को पुनः स्कूल में प्रवेश के बारे में विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। आगामी वृक्षारोपण के लिए 15 जुलाई से सभी संकुल प्राचार्यो से सहयोग की अपेक्षा की कि राज्य प्राधिकरण द्वारा सभी स्कूल में वृहद वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया जा सके।


     माता की टेकरी पर श्रीजी बेटी पढाओ, बेटी बचाओ सामाजिक संस्था के सहयोग से वृक्षारोपण शिविर का आयोजन पंच ज अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 50 पौधे श्रद्धालुगण एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा लगाए गए।