Type Here to Get Search Results !

मैं तो दीवाना, भोले का दीवाना

 मैं तो दीवाना, भोले का दीवाना




कुछ बिरले ही होते हैं जिन्हें बाबा अपने धाम पर बुलाते हैं। इनमें से एक है श्री आनंद सिंह ठाकुर अन्नु दरबार जो 3 जुलाई को साइकिल द्वारा देवास से अपनी बाबा अमरनाथ धाम की यात्रा पर निकले थे।

उन्होंने कई देवस्थानो की यात्रा करते हुए कल 31 जुलाई सोमवार को श्री बाबा अमरनाथ जी के दर्शन किए। बाबा के प्रति उनकी दीवानगी का आलम कुछ और ही है। वे विगत कई वर्षों से निरंतर बाबा अमरनाथ धाम की यात्रा करते आ रहे। कोविड लॉकडाउनो के दौरान भी इन्होंने हार नहीं मानते हुए बाइक से पहुंचकर बाबा अमरनाथ धाम यात्रा की निरंतरता को कायम रखा। आगे की यात्रा में वे अब माता वैष्णो देवी के दर्शन उपरांत देवास लौटेंगे। जितने भौले बाबा है, उतने ही जिद्दी उनके भक्त भी है।

जय बाबा अमरनाथ बर्फानी। 

भूखे को अन्न प्यासे को पानी।।