*रोजगार मूलक पाठ्यक्रम की पढ़ाई से ही रुकेगा छात्रों का पलायन: मनीष चौधरी*
खातेगाव: नवीन शिक्षा सत्र के प्रारंभ में खातेगांव के शासकीय महाविद्यालय में विभिन्न व्यवसायिक और रोजगारमुलक पाठ्यक्रम की मांग को लेकर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी के नेतृत्व में स्थानीय शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ सीताराम अनारे को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
शासकीय महाविद्यालय परिसर पहुंचे एनएसयूआई और कांग्रेस नेताओं ने कॉलेज में मौजूद छात्र-छात्राओं की समस्याओ से पठन - पाठन में आ रही चुनौतियों को जाना साथ ही महाविद्यालय में नवीन पाठ्यक्रम संचालित किया जाने की चर्चा हुई। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी ने कहा की खातेगांव क्षेत्र भौगोलिक रूप से जिला मुख्यालय देवास और दोनो महानगर इंदौर व भोपाल से 100 से अधिक दूरी
पर स्थित है। कृषि प्रधान इस क्षेत्र में शिक्षा अभी बहुत पिछड़ी हुई है जो यहां के जवाबदार जनप्रतिनिधियों को शिक्षा के प्रति उदासीनता है जिसके कारण क्षेत्र के छात्र -छात्राओं को व्यवसायिक पाठ्यक्रम और रोजगारमूलक शिक्षा के लिए पलायन को मजबूर होना पड़ रहा है, चौधरी ने मांग करते हुए कहा कि खातेगांव के शासकीय महाविद्यालय में MA हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, और इंग्लिश, M.Sc. केमेस्ट्री, फिजिक्स, बॉटनी साथ ही BBA, BCA , MBA और क्षेत्र के विद्यार्थियों के सबसे पसंदीदा और जरूरी B.Sc कृषि के पाठ्यक्रम शासकीय निधि से खोले जाए जो छात्र हित में क्षेत्र के किसानों और मजदूरों के बच्चों के लिए महत्वपूर्ण कदम होगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश विश्नोई, गौतम बंटू गुर्जर व नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव ने नवीन कॉलेज भवन को कांग्रेस के 15 महीने के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि बताया, कार्यक्रम का। संचालन युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राजवीर कुड़िया और आभार प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस अकरम खान ने माना।
इस अवसर पर एनएसयूआई के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन मीणा, युवा कांग्रेस रिसर्च सेल के राष्ट्रीय समन्वयक तेजस्वी मांजरेकर, आईटी सेल विधानसभा समन्वयक बिलाल खान,उत्तम ओम पटेल, अकरम खान, हनीफ भाई, जयंत ,आबिद खान, राहुल रल्या, शैलेश अंकेल, रोहित बैरागी,कुणाल सोलंकी, शाहरुख हुसैन,यशवंत कुशवाह, अनिल थोरी, जितेंद्र जाट निलेश मीणा सहित कई युवा साथी एवम छात्र -छात्राएं मौजूद थे।

