उत्तरकाशी में भारी बारिश और लैंड स्लाइडिंग के चलते इंदौर के पास शिप्रा-देवास के दो टूरिस्ट की मौत हो गई
। 14 साल के बच्चे समेत पांच अन्य घायल हैं। यह सभी इंदौर और दे,वास जिले के बीच रहने वाले थे। यह हादसा बीती रात हुआ। मरने वालों में शिप्रा के चारधाम यात्री योगेन्द्र सोलंकी और अंंशुल मंडलोई शिप्रा-देवास शामिल हैं। गंगोत्री से भटवाड़ी जाते समय MP से रवाना हुई एक टवेरा और एक टैम्पो ट्रेवलर पर चट्टानें गिर गईं। कार में सवार इंदौर के दोनों यात्री योगेंद्र और अंशुल की मौके पर मौत हो गई। जबकि टैम्पो ट्रेवलर पर गिरी चट्टान के कारण इनमें बैठे दो अन्य लोगों की भी मौत हुई जो कि भोपाल और हरियाणा के रहने वाले थे। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी इस मामले में उत्तर काशी प्रशासन से संपर्क बनाए हुए हैं।

