जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय राधाबाई में जागरूकता शिविर आयोजित
-------------
देवास 07 जुलाई 2023/ मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय राधाबाई देवास में बाल संवर्धन सप्ताह के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में न्यायाधीश सुश्री रश्मि खुराना ने बताया कि बालकों के संरक्षण के अंतर्गत पॉक्सो एक्ट बनाया गया है। जिसमें विधि द्वारा कठोर सजा के प्रावधान है। यदि किसी बच्चे के साथ किसी प्रकार की आपराधिक घटना होती है, तो वह अपने माता पिता, शिक्षकगण, को बताए साथ ही विधि अनुसार कार्यवाही करें।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल ने बताया कि शिक्षा सभी के लिए आवश्यक है। शिक्षा से हम ज्ञान प्राप्त करते है। कोई बच्चा आपका दोस्त पारिवारिक रिश्तेदार, या आसपास ऐेसे बच्चे जिन्होंने शाला त्याग दी है। वह चाईल्ड लाईन, महिला बाल विकास, जिला शिक्षा विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से संपर्क कर पुनः अपनी शिक्षा प्रारंभ कर सकते है।
शिविर में चाईल्ड लाईन देवास के समन्वयक श्री जितेन्द्र सुनारतिया ने चाईल्ड लाईन नंबर 1098 की जानकारी दी साथ ही बेड टच एवं गुड टच के बारे में चाईल्ड लाईन के सदस्यों ने उपस्थित छात्राओं को प्रदान की। शिविर में शिक्षा सत्र की नवीन पुस्तकें प्रदान की गई। शिविर में माध्यमिक विद्यालय राधाबाई के प्रधान अध्यापक श्री आदित्य चौधरी, शिक्षक श्री नसरीन खान, जागृति यादव सहित अन्य शिक्षकगण, छात्राएं एवं चाईल्ड लाईन जनसाहस से मोनिका पटेल, निशा प्रजापति उपस्थित थे।

