Type Here to Get Search Results !

महापौर जन सुनवाई मे आवेदको की समस्याओ का हुआ निराकरण

 महापौर जन सुनवाई मे आवेदको की समस्याओ का हुआ  निराकरण


देवास/ प्रति बुधवार को नगर निगम मे होने वाली महापौर जनसुनवाई मे नागरिको द्वारा अपने वार्ड क्षेत्रो की समस्याओ का निराकरण करवाये जाने हेतु निगम कार्यालय मे आकर आवेदन प्रस्तुत करते है जिनका निराकरण निगम अधिकारियो द्वारा किया जाता है। इसी अन्तर्गत 5 जुलाई को महापौर जनसुनवाई मे महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के प्रवास पर होने से निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल के द्वारा निगम उपायुक्त लोकेन्द्रसिह सोलंकी, उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला के साथ नागरिको की समस्याओ के निदान किये जाने हेतु 12 आवेदन प्राप्त कर उनका निराकण समय सीमा मे किये जाने हेतु संबंधित विभागो मे भेजे गये। इस दौरान 5 मजदूर डायरी, 4 लायसेंस का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि मुकेश मोदी, निगम सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, कार्यालय अधिक्षक अशोक उपाध्याय, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, उपयंत्री मुशाहीद हन्फी, उद्यान विभाग प्रभारी, राजस्व अधिकारी प्रदीप शास्त्री, प्रवीण पाठक आदि सहित निगम अधिकारी उपस्थित रहे।