कलेक्टर श्री गुप्ता ने माता टेकरी पर धुनि मार्ग पर किया पौधा रोपण, निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
-----------
देवास, 15 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने माता टेकरी पर धुनि मार्ग पर पौधारोपण किया। माता टेकरी घुनि मार्ग का निरीक्षण कर कलेक्टर श्री गुप्ता ने एसडीएम एवं टेकरी प्रशासक श्री टी प्रतिक राव को पानी की व्यवस्था के लिए बोरिंग करने एवं बाउंड्री वाल को ऊंची करने संबंधी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। माता टेकरी धुनि मार्ग पर अन्य नागरिकों ने भी पौधारोपण किया। इस दौरान तहसीलदार सुश्री शिवानी श्रीवास्तव, एसडीएम फॉरेस्ट श्री संतोष शुक्ला सहित अन्य अधिकारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे।



