Type Here to Get Search Results !

देवास जिले की अंकिता फुटबॉल में जिले और प्रदेश का नाम कर रही है रोशन

 देवास जिले की अंकिता फुटबॉल में जिले और प्रदेश का नाम कर रही है रोशन



-------------


संभागीय फुटबॉल स्पर्धा उज्जैन, राष्ट्रीय फुटबॉल स्पर्धा रीवा, वेस्टझोन यूनिवर्सिटी फुटबॉल स्पर्धा कोटा राजस्थान में भाग लेकर दिखाए जौहर


----------


     देवास 28 जुलाई 2023/ देवास जिले की अंकिता काकोडिया फुटबॉल में जिले का नाम रोशन कर रही है। अंकिता उज्जैन संभाग की तेजतर्रार ’’मिडफील्डर’’ है। अंकिता ने वर्ष 2021 में संभागीय फुटबॉल स्पर्धा उज्जैन, राष्ट्रीय फुटबॉल स्पर्धा रीवा, वेस्टझोन यूनिवर्सिटी फुटबॉल स्पर्धा कोटा राजस्थान में भाग लेकर जौहर दिखाए। अंकिता ने भविष्य में विश्व खेल पटल पर भारत का नाम रोशन करने की इच्छा जाहिर की है। वर्तमान में कन्नौद महाविद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ खेल और युवा कल्याण विभागीय ग्रामीण युवा समन्वयक कमल सोलंकी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। अंकिता ने विभागीय खेल सुविधा व वातावरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश की खेल एवं युवा कल्‍याण विभाग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधया को धन्‍यवाद दे रही है।