देवास जिले में आरटीओ विभाग ने कैंप लगाकर बनाये छात्र-छात्राओं के लर्निंग लाइसेंस
----------
देवास 15 जुलाई 2023/ जिला परिवहन अधिकारी देवास ने बताया कि जिले के शासकीय विद्यालयों के हायर सेकेंडरी परीक्षा 2023 में संस्था में सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्र और छात्राओं को स्कूटी प्रदान शासन द्वारा की जाएगी l इस हेतु उन्हें लर्निंग लाइसेंस प्रदान करने के लिए देवास जिल के छात्र छात्राओं के लिए आरटीओ विभाग द्वारा विकासखंड स्तर पर का कैंप लगाकर छात्र-छात्राओं के लर्निंग लाइसेंस बनाए गए।

