Type Here to Get Search Results !

उत्‍कृष्‍ट विद्यालय देवास में 18 से 20 जुलाई तक आयोजित होगा राज्‍य स्‍तरीय विज्ञान मेला, कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने तैयारियों को लेकर किया निरीक्षण

 उत्‍कृष्‍ट विद्यालय देवास में 18 से 20 जुलाई तक आयोजित होगा राज्‍य स्‍तरीय विज्ञान मेला, कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने तैयारियों को लेकर किया निरीक्षण




-------------


विज्ञान मेला में 52 जिलों के विद्यार्थी 200 से अधिक मॉडलों की प्रदर्शनी लगायेंगे


-------------


      देवास 14 जुलाई 2023/ उत्‍कृष्‍ट विद्यालय देवास में 18 से 20 जुलाई तक राज्‍य स्‍तरीय विज्ञान मेला आयोजित होगा। राज्‍य स्‍तरीय विज्ञान मेला की तैयारियों के संबंध में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने उत्‍कृष्‍ट विद्यालय देवास का निरीक्षण किया। उन्‍होंने सभी संबंधित अधिकारियों को राज्‍य स्‍तरीय विज्ञान मेला की तैयारियों के संबंध में आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्‍याय, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचएल खुशाल सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।  


      निरीक्षण के दौरान बताया गया कि उत्‍कृष्‍ट विद्यालय में आयोजित राज्‍य स्‍तरीय विज्ञान मेला में 52 जिलों के विद्यार्थी 200 से अधिक मॉडलों की प्रदर्शनी लगायेंगे। राज्‍य स्‍तरीय विज्ञान मेला में प्रदेश की कक्षा 06 से 12वीं के 450 प्रतिभागी सहित अन्‍य प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।