Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में आबकारी विभाग के द्वारा अवैध मदीरा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही* उज्जैन जिले की *07 पेटी अवैध मदिरा परिवहन करते एक मोटर साइकल होंडा से आरोपी की गिरफ्तार कर मदिरा बरामद*

 *देवास  जिले में आबकारी विभाग के द्वारा  अवैध मदीरा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही* उज्जैन जिले की

*07 पेटी अवैध मदिरा  परिवहन करते एक मोटर साइकल होंडा  से आरोपी की गिरफ्तार कर मदिरा बरामद*


*जप्त मदिरा की कीमत 48100 रुपए*


 *एक प्रकरण आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क एवम  34(2) के तहत पंजीबद्ध*

 *कलेक्टर महोदय देवास श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय के मार्गदर्शन में*  एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राघवेन्द्र कुशवाह के नेतृत्व में दिनांक 03.07.2023 को आबकारी वृत्त देवास अ  में  मुखबिर सूचना के आधार पर कायथा  देवास रोड पर जिला उज्जैन से मोटर साइकल होंडा से परिवहन कर  07 पेटी अवैध मदिरा आरोपी लोकेश उर्फ लोकेंद्र जैसवाल निवासी बोरखेड़ी फत्तू जिला देवास लेकर आ रहा था, आबकारी टीम को देख कर मौके से फरार हो गया जिसे बाद में कायथा उज्जैन रोड से गिरफ्तार किया है, मौके से मोटर साइकल होंडा से 02 झोले में 06 पेटी प्लेन एवम 01 पेटी बियर केन की 24 बियर जप्त किया।  कुल मात्रा 66 बल्क लीटर बरामद की गई, बरामद मदिरा एवम मोटर साइकल का बाजार मूल्य 48100 रुपए है, आरोपी  को मौके से गिरफ्तार कर उसके  विरूद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायलय देवास द्वारा जिला जेल अभिर्रक्षा में भेजा गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।

 उक्त की कार्यवाही में  *आबकारी  उपनिरीक्षक विजय कुचेरिया , आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया, नगर सैनिक किशोर *  सम्मिलित थे, इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।