Type Here to Get Search Results !

देवास विकास प्राधिकरण के लिए शुभ साबित हुवे राजेश यादव इतने वर्षों से चल रहे भूमाफिया के राज को ध्वस्त किया

 देवास प्राधिकरण को वर्षो बाद मिला 2 करोड़ से अधिक का राजस्व 

देवास विकास प्राधिकरण के लिए नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश यादव शुभ साबित हुए जहां एक और उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद प्राधिकरण के कार्यों में कसावट लाते हुए प्राधिकरण को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया वही प्राधिकरण की आर्थिक स्थिति को सुधारने का बीड़ा उठाया है गौरतलब है कि एक समय में देवास विकास प्राधिकरण देवास के विकास को अंजाम देता था लेकिन काफी समय से लंबित अध्यक्ष पद पर कोई नियुक्ति नहीं हो पाने के कारण प्राधिकरण के लिए अपना अस्तित्व बचाने हेतु संघर्ष करना पड़ रहा था लेकिन जब से प्राधिकरण अध्यक्ष के रूप में है राजेश यादव की नियुक्ति हुई है तभी से राजेश यादव कुछ नया करने के प्रयास में लगे हुए थे और उन्होंने विगत दिनों जो प्लाटों को लेकर निविदा जारी हुई थी उस को निरस्त करते हुए पुणे उस निविदा को जारी करते हुए 2 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राधिकरण के लिए अर्जित किया वहीं दूसरी ओर प्राधिकरण में जिन लोगों ने पूर्व में भूखंड खरीदे थे लेकिन किन्ही कारणों से वह अपने बकाया राशि का भुगतान नहीं कर सकते जिस पर ब्याज के साथ दंड भी आज का भी भुगतान किया जा रहा है उस से भी निजात के लिए राज्य शासन से बात कर प्रयास किया जा रहा है और साथ ही देवास में अभी तक पत्रकारों के लिए कोई भी कॉलोनी विकसित नहीं की गई है उन्होंने यह बताया कि मैं चाहता हूं कि मेरे कार्यकाल में एक कॉलोनी पत्रकारों के लिए भी देवास विकास प्राधिकरण डिवेलप करें जिसमें कलम के कई सिपाहियों को अपना मकान और अपनी छत मिल सके ऐसा मेरा प्रयास रहेगा यहां पर यह भी जानना जरूरी है कि इसके पहले जितने भी अध्यक्ष हुए हैं उन्होंने कोई भी आवासी योजना या व्यवसाय की योजनाओं को देवास विकास प्राधिकरण के माध्यम से लागू करने का कोई भी प्रयास नहीं किया था बल्कि उल्टे ही प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में घोषित जमीनों को प्राधिकरण से व मास्टर प्लान से फ्री करवाने का प्रयास किया जिसके कारण प्राधिकरण का लाभ ना हो करके व्यक्तिगत लाभ को प्राथमिकता दी जिसके कारण प्राधिकरण की आर्थिक व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई थी लेकिन अब यह लगता है कि अब देवास विकास प्राधिकरण की फिर से स्वर्णिम दिनों के आने की शुरुआत हो गई



कम भूखंड पर आरक्षित समस्त मापदंडों के साथ अब तक का सबसे अधिक राजस्व ...


प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव के कुशल निर्णय क्षमता का सफल परिणाम...


इससे पूर्व में भूमाफिया के प्रभाव में अधिकारियों की मिली भगत के चलते प्राधिकरण को हो रहे नुकसान से बचाने के लिए निरस्त की थी पूर्व की निविदा...


फिर से जारी निविदा में अधिक दर वाले समस्त प्लॉटो पर जल्द होगे अलाटमेंट


कम दर वाले प्लॉट पर फिर जारी होगी उचित दर के लिए निविदा..


दूरदृष्टि के साथ भविष्य में प्राधिकरण शहर विकास के लिए अहम योजनाओं  पर विचार कर रहा है - अध्यक्ष राजेश यादव