देवास जिले में ‘’विश्व पर्यावरण दिवस’’ पर पर्यावरण पखवाड़े में शंकरगढ़ पहाडी पर हुई पौधारोपण की शुरुआत
----------
देवास, 05 जून 2023/ विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर देवास जिले में 20 जून तक पौधारोपण का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत शंकरगढ़ पहाडी पर पौधा रोपण किया गया। शंकरगढ़ पर पौधारोपण के लिए वन मंडल द्वारा 27 अलग अलग सेक्टर बनाये गये है। जिसके माध्यम से सामाजिक संस्था, व्यापारिक संगठन, धार्मिक संस्थाएं अलग-अलग सेक्टर लेकर पौधा रोपण करेंगी।
पौधारोपण पखवाड़े की शुरुआत चयनित आवंटित सेक्टर पंचतत्व शिप्रा वाटिका में नेहरू युवा केंद्र और पंचतत्व फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से की गई। चयनित सेक्टर में जामुन, आम, करंज, शीशम, पारस पीपल के पौधे रोपित किए गए। डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने पहाड़ी क्षेत्र में पौधारोपण करने के बारे में जानकारी दी साथ ही शंकरगढ़ में ही पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए एक नर्सरी की स्थापना करने की बात कही। ग्रीन आर्मी द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों को अमलतास के बीज उपलब्ध करा कर उनको पौधे के रूप में शंकरगढ़ को समर्पित करने को कहा गया। पंचतत्व फाउंडेशन के श्री सलीम द्वारा पंचतत्व फाउंडेशन के एक करोड़ वृक्ष संकल्प के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के अनिल जैन के द्वारा नेहरू युवा केंद्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। इस पूरे पखवाड़े में शंकरगढ़ को हरियाली से अच्छादित करने के लिए नेहरू युवा केंद्र और पंचतत्व फाउंडेशन अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ संयुक्त रूप से कार्य करता रहेगा।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण पखवाड़े के प्रथम दिवस पर शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय देवास के विद्यार्थियों द्वारा भी शंकरगढ़ पहाड़ी पर 500 पोधों को रोपित किया गया।
इस अवसर पर एसडीओ श्री संतोष शुक्ला, रेंजर श्री डी. एस. चौहान, नेहरू युवा केंद्र के श्री अनिल जैन, पंचतत्व फाउंडेशन के श्री सैयद सादिक अली, श्री सलीम शेख, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से श्री रॉबिन दयाल, ओशियन से श्री खलील अहमद शेख, संत निरंकारी फाउंडेशन से श्री किशनलाल और टीम, ग्रीन आर्मी से श्री समरजीत जाधव, श्री चेतन जैन और टीम, भारत विकास परिषद की टीम, श्रीजी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से श्री घनश्याम मोदी, सुश्री दिव्या परमार सहित वन मंडल देवास श्री राकेश मोदी समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



