Type Here to Get Search Results !

*उप निरीक्षक राहुल पाटीदार थाना कोतवाली जिला देवास सम्मानित*

 *उप निरीक्षक राहुल पाटीदार थाना कोतवाली जिला देवास सम्मानित*



....


 *थाना माधव नगर के गंभीर अपराध में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित* ....


पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन श्री संतोष कुमार सिंह, उप पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज उज्जैन अनिल सिंह कुशवाह, पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा द्वारा आज दिनांक 06.06.23 को बड़ी वारदातों के खुलासे व विवेचनाओं में मेहनत व लगन से अहम भूमिका निभाने वाले 02 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उप निरीक्षक श्री राहुल पाटीदार थाना कोतवाली जिला देवास व आर.27 उदय प्रताप चौहान थाना कोतवाली जिला देवास द्वारा थाना माधव नगर के हत्या के अपराध क्रमांक 260/23 में आरोपीयों को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका रही।

पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन श्री संतोष कुमार सिंह उक्त सराहनीय कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिसकर्मियों को इसी तरह से समर्पण, संकल्प एवं कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।