Type Here to Get Search Results !

नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, खसरा/खतौनी, डायवर्सन, रास्‍ता खाली कराने, भू-अर्जन, संबंधी मामलों का निराकरण अभियान चलाकर समय-सीमा में करें

 कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में राजस्‍व अधिकारियों की बैठक आयोजित


------------


नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, खसरा/खतौनी, डायवर्सन, रास्‍ता खाली कराने, भू-अर्जन, संबंधी मामलों का निराकरण अभियान चलाकर समय-सीमा में करें




------------


जिले में त्रुटि पूर्ण खातो का निराकरण अभियान चलाकर कर 15 दिन में करें


 ------------


दो सप्‍ताह में हितग्राहियों को भू-अधिकार योजना के पट्टो का वितरण कर प्‍लॉट का कब्‍जा दिलाये


------------


देवास 07 जून 2023/ कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में देवास जिले के सभी राजस्‍व अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएफओ श्री प्रदीप मिश्रा, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, एसडीएम बागली श्री शोभाराम सोलंकी, एसडीएम देवास श्री प्रदीप सोनी, एसडीएम सोनकच्‍छ श्री संदीप शिवा, एसडीएम कन्‍नौद श्री अभिषेक सिंह, एसडीएम खातेगांव श्री प्रवीण पाटीदार, एसडीएम कन्‍नौद श्री अभिषेक सिंह, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, सभी डिप्‍टी कलेक्‍टर सहित तहसीलदार व नायब तहसीलदार मौजूद थे।


कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिये कि त्रुटि पूर्ण खाते 15 दिन में अभियान चलाकर कर निराकृत करें। भू-अधिकार योजना के पट्टो का 15 दिन में वितरण कर, प्‍लॉट में चूना डालकर कब्‍जा दिलाये।  जिले में “नामांतरण, बंटवारा” कार्य के लिए ग्रामों में बी-वन वाचन करें और भू-स्वामी के नामांतरण के लिए आवेदन प्राप्‍त करें। अभिलेख शुद्धिकरण कार्य के लिए अभियान चलाये। अविवादित नामांतरण समय-सीमा में करें। लोक सेवा ग्‍यारंटी के पेंडिंग आवेदनों का निराकरण करें।


कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने राजस्‍व वसूली की तहसीलवार समीक्षा कर निर्देश दिये कि जिले में अभियान चलाकर राजस्‍व वसूली कार्य करें। भू-राजस्‍व की वसूली के लिए जो लक्ष्‍य दिया है उसे शतप्रतिशत पूर्ण करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिये की जिले में डायवर्जन शुल्‍क वसूल करें। ड्रोन सर्वे के माध्‍यम से जो नक्‍शे प्राप्‍त हुए है, उनकी जाचं कर पोर्टल पर अपलोड करें।


कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सभी एसडीएम न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का निराकरण अभियान चलाकर करें। न्‍यायालय में समय पर उपस्थित रहें। राजस्व न्यायालय के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाये और न्‍यायालय प्रकरणों में सुनवाई करने के बाद आदेश का पालन करवाये। शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें।  


कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि मुख्‍यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना और नई आबादी घोषित करने के लिए धारणाधिकार पट्टे संबंधी कार्यवाही समय-सीमा में करें। खसरा/खतौनी, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, रास्‍ता खाली कराने, भू-अर्जन, प्राकृतिक प्रकोप संबंधी मामलों का निराकरण अभियान चलाकर समय-सीमा में करें। खसरा/खतौनी, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, राजस्व वसूली, भू-अर्जन, संबंधी छ: माह से एक वर्ष के लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें।


कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सभी राजस्‍व अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्‍पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करना सुनिश्चित करें। शिकायतें एल-02 पर ना पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखे। प्रतिदिन एक घण्‍टा बैठक कर सीएम हेल्‍प लाइन का निराकरण करें और जिला मुख्‍यालय को निराकृत की गई शिकायतों की जानकारी दें। अधिक समय से लंबित शिकायतों का निराकरण तुरंत करें। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत हों, कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे।


बैठक की शुरूआर में डीएफओ श्री प्रदीप मिश्रा ने बताया कि वन विभाग में जमीन आवांटन के जो प्रस्‍ताव भेजे जाते है, वो विधिवत भेंजे। जिससे स्‍वीकृति में आसानी रहें। एक हैक्‍टेयर से कम के विधिवत प्रस्‍ताव में डीएफओ स्‍तर पर ही एक सप्‍ताह में स्‍वीकृत मिल जाती है। एक हैक्‍टेयर से अधिक के प्रस्‍ताव की स्‍वीकृति मुख्‍यालय से मिलती है। उन्‍होंने बताया कि वन क्षेत्र में पुरानी सडक की मरम्मत के लिए भी वन विभाग से स्‍वीकृति ले सकते है। उन्‍होंने प्रजेनटेशन के माध्‍यम से जमीन आवांटन संबंधी जानकारी दी।