देवास माताजी की टेकरी पर लगे रोपवे में एक बार फिर आई दिक्कत रोपवे के तार निकल गए कुछ दिन पहले भी रोपवे में समस्या आई थी जिसमें रेस्क्यू कर 8 लोगों को प्रशासन द्वारा बाहर निकाला गया था, इसे बड़ी लापरवाही कह सकते हैं थोड़ी सी हवा चलने पर ही रोपवे के तार निकल गए, आने वाले समय में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, प्रशासन को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
पुरे भारत में अनेकों जगहों पर रोपवे संचालित हो रहे है लेकिन कहि पर भी ऐसी स्थिति का आभास भी नहीं होता है लेकिन देवास में यह एक पखवाड़े में दूसरी बार ऐसी स्थिति हो गयी है और पूरा मानसून सत्र बाक़ी है प्रशासन व जिम्मेदार ध्यान दे नही तो कभी भी हादसा हो सकता है जिसकी भरपाई व जिम्मेदारी भारी पड़ेगी ।

