Type Here to Get Search Results !

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बीएनपी में सीआईएसएफ बल ने किया योग

 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बीएनपी में सीआईएसएफ बल ने किया योग




----------


     देवास 21 जून 2023/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बीएनपी में सीआईएसएफ के कमांडेंट श्री शिव रतन सिंह मीणा के नेतृत्व में 50 बल सदस्यों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बीएनपी के कर्मचारियों ने भी भाग लिया/सीआईएसएफ के कमांडेंट श्री शिव रतन सिंह मीणा ने बताया की योग से हर व्यक्ति स्वस्थ रहता है और जीवन बहुत ही सरल और सुगम हो जाता है। इसलिए हर व्यक्ति को रोज योग करना चाहिए और अपने जीवन को खुशहाल बनाना चाहिए। करो योग और मिटे रोग के नारे के साथ सबका अभिनंदन किया। व्यक्ति के संपूर्ण शारीरिक मानसिक आध्यात्मिक विकास के लिए योग बहुत ही जरूरी है।