Type Here to Get Search Results !

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने पौधारोपण पखवाडा अंतर्गत शंकरगढ पहाडी पर किया पौधा रोपण

 कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने पौधारोपण पखवाडा अंतर्गत शंकरगढ पहाडी पर किया पौधा रोपण






देवास जिले में 20 जून तक चलाया जा रहा है पौधारोपण पखवाडा


पखवाडे में जिले के अधिक से अधिक नागरिक करें पौधा रोपण


     देवास, 14 जून 2023/ विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर देवास जिले में 20 जून तक पौधारोपण पखवाडा चलाया जा रहा है। पौधारोपण पखवाडे के दौरान देवास में माताजी की टेकरी पर एवं शंकरगढ़ पहाड़ी पर वृहद स्‍तर पर पौधारोपण कार्य किया जा रहा है। पौधारोपण अभियान में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने शंकरगढ पहाडी पर पौधे का रोपण किया। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने शंकरगढ पहाडी पर निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। पौधारोपण पखवाडा में शंकरगढ़ पहाड़ी पर अब तक 08 हजार 250 से अधिक एवं माताजी की टेकरी पर 02 हजार से अधिक पौधे लगाये गये है।  


     पौधारोपण पखवाडे के दौरान जिले के सभी अमृत सरोवरों में पौधा रोपण किया जा रहा है। जिले में स्‍कूल, कॉलेज, शासकीय कार्यालय परिसरों एवं अन्‍य स्‍थानों में भी पौधा रोपण किया जा रहा है। 


     पौधारोपण पखवाडा में देवास के अधिक से अधिक नागरिक शंकरगढ पहाडी पर पौधा रोपण करें। अभियान के सफल क्रियान्वयन में सभी नागरिकों की भूमिका अहम रहेगी। सभी नागरिक पौधा रोपण कर देवास को हरा भरा बनाने में सहयोग प्रदान करे।