Type Here to Get Search Results !

अपनी विरानी पर आंसू बहा रहा नेमावर औद्योगिक क्षेत्र युवा कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव मनीष चौधरी

 अपनी विरानी पर आंसू बहा रहा नेमावर औद्योगिक क्षेत्र

युवा कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव मनीष चौधरी





खातेगांव:  खातेगांव विधानसभा के नेमावर में साततलाई औद्योगिक क्षेत्र तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी द्वारा घोषित किया गया था, परंतु पिछले 20 वर्षो के बीजेपी के शासन में जहा लगातार विधायक भी बीजेपी के रहे हैं आज तक एक भी उद्योग यहां नही स्थापित हो पाया है विकास की संपूर्ण संभावना के बावजूद यह 200 एकड़ का क्षेत्र वीरान पड़ा है, स्थानीय जनप्रतिनिधि की उदासीनता से विकास अवरूद्ध हुआ है और बेरोजगार युवा रोजगार की तलाश में क्षेत्र से पलायन कर रहा है , यह बात युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी ने साततलाई पहुंचकर स्थानीय लोगो से चर्चा करते हुए रखी।

   युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अकरम खान और विधानसभा अध्यक्ष राजवीर कुड़िया के नेतृत्व में साततलाई पहुँचकर मौके का वीडियो बनाकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सैंकड़ों की संख्या में एसडीएम श्री प्रजापति को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश विश्नोई, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव, पीसीसी सदस्य बंटू गुर्जर, जनपद उपाध्यक्ष मनीष पटेल, अजय परनामी ने मुद्दे की गंभीरता पर संबोधित किया, ज्ञापन का वाचन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी ने किया।

   इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मेराम धनवारे, दीपक मीना, आशीष सोनी, बबलू गुर्जर, नवाब भाई, साजिद भाई, रवि श्रीवास, चैतन्य कुंडल, संजय लड्डा, संजय गुर्जर , दीपक योगी, बिलाल खान, आबिद खान, संतोष गुर्जर सरपंच, अजीत दुबे, शहीद शाह, अजय मार्सकोले, राकेश जाट, मनोज पटेल, राजेश भींचर,सचिन मालवीय, यशवंत कुशवाह, इस्माइल खान , किशोर दुबे, राजवीर भारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।