Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में विकासखण्ड सोनकच्छ के ग्राम पोलाय जॉगीर में “जल जीवन मिशन” से हर घर में नल से मिल रहा है जल

 


देवास जिले में विकासखण्ड सोनकच्छ के ग्राम पोलाय जॉगीर में “जल जीवन मिशन” से हर घर में नल से मिल रहा है जल




-----------


गांव में 01 करोड 38 लाख 83 हजार रूपये की लागत से उच्चस्तरीय टंकी एवं जल वितरण नेटवर्क का किया निर्माण


----------


नल जल योजना से ग्राम में सभी परिवारों को नियमित मिल रहा पानी


------------


योजना के संचालन के लिए ग्रामीणजन प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रहे हैं धन्यवाद


------------


     देवास, 22 जून 2023/ देवास जिला अब ग्रामों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता में आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ रहा है। केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा हर घर को मिले जल, इसके लिए “जल जीवन मिशन” चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से अब ग्रामीणों क्षेत्रों में जहां पहले कभी पानी लाने के लिए कई कठिनाईयों को सामना करना पड़ता था, लेकिन “जल जीवन मिशन” के माध्यम से अब घरों नल के माध्यम से पानी आ रहा है।


     जल जीवन मिशन” के माध्यम से इसी कड़ी में विकासखण्ड सोनकच्छ का ग्राम पोलाय जॉगीर अब आत्मनिर्भरता की श्रृंखला में शामिल हो चुका है। ग्राम में एक समय ऐसा था, जब प्राकृतिक संसाधनो की कमी के कारण ग्राम में पेयजल का अभाव रहता था है। ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल योजना का कियान्वयन लो.स्वा.यां. विभाग के माध्यम से ग्राम में किया गया। वर्तमान में ग्राम के सभी परिवारों को पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल मिल रहा है।


     ग्राम के संरपच श्री तेजसिंह ने बताया कि सभी परिवारों को पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल मिलने से ग्राम में सभी ग्रामवासी बहुत खुश है। योजना के आने के पूर्व  खेतो से, निजी नलकुप एवं हेडपंप पर पानी भरने जाना पडता था। जिसमे गांव की महिलायें सबसे ज्यादा प्रभावित होती थी। पानी भरने के लिये बहुत समय व्यर्थ चला जाता था एवं शारीरिक परिश्रम करना पडता था। अब नल के माध्यम से ग्राम के प्रत्येक घर मे पानी मिल रहा है।


 


     उपयंत्री सुश्री बिंदिया चौहान ने बताया कि ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 01 करोड 38 लाख 83 हजार रूपये की लागत की योजना तैयार की गई। ग्राम में 01 लाख लीटर क्षमता की उच्चस्तरीय टंकी, 40 हजार लीटर क्षमता का सम्पवेल का निर्माण किया गया है। लगभग 10 हजार 300 मीटर के विभिन्न व्यास की पाईप लाईन बिछाई गई है। ग्राम के सभी 555 घरों  में कनेक्शन लगाए गए हैं, जिससे ग्राम के सभी घरो तक शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होना प्रारंभ हो गया है। ग्राम में स्त्रौतो में पर्याप्त पेयजल की निरंतर उपलब्धता को ध्यान में रखते हुये ग्राम के समीप तालाब के पास नलकूप खनन कर पेयजल की व्यवस्था की जार ही है।


     ग्रामसभा के माध्यम से पेयजल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया है। लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है एवं तकनीकी सहायता दी जा रही है। साथ ही जल सरंक्षण, संर्वधन एवं पानी बचाव के तरीको तथा पेयजल समितियों के सशक्तिकरण के उद्देश्‍य से मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे है।