प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लेकर सुश्री वर्षा बनी सफल उद्यमी, दूसरों को दे रही हैं रोजगार
--------------
आत्मनिर्भर बनने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रही है धन्यवाद
-------------
देवास, 28 जून 2023/ शासन की योजना का लाभ पाकर जिले के बेरोजगार युवा रोजगार तो पा रहे हैं साथ ही दूसरे लोगों को भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं। इन्हीं योजनाओं का लाभ पाने वालों में देवास निवासी सुश्री वर्षा पवार ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लिया तथा खुद का उद्योग प्रारंभ किया। आज वे दूसरों को रोजगार उपलब्ध करा रही हैं।
सुश्री वर्षा पवार को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के बारे में विस्तृत जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास द्वारा प्रदाय की गयी। ऑनलाईन पोर्टल पर ऋण प्रकरण तैयार कराकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा देवास में प्रेषित किया। बैंक द्वारा 10 लाख का ऋण ब्यूटी पार्लर के लिए स्वीकृत किया गया। वर्षा द्वारा H&V ब्यूटी सेलून द्रोपदी नगर राधागंज बीएनपी रोड देवास में संचालित किया जा रहा है। वर्षा द्वारा इकाई का प्रांरभ कर 05 महिलाओ को रोजगार भी प्रदान किया जा रहा है। इनके द्वारा 40 हजार रूपये शुद्ध आय भी प्राप्त की जा रही है।
योजना अन्तर्गत लाभान्वित होने से वर्षा स्वंय तो रोजगार से जुडी एवं 05 अन्य बेरोजागार महिलाओ को भी रोजगार दे रही है। इस सेवा इकाई के प्रांरभ होने से वर्षा पवांर काफी प्रसन्न है। उनके द्वारा बैंक की किस्त भी नियमित चुकाई जा रही है। महिला उद्यमी होने से वह आत्मनिर्भर बनने से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रही है।
