Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन

 देवास जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन






-------------


जिले की महिलाओं में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर उत्साह


-------------


ग्राम सभाओं में मुख्यमंत्री श्री चौहान का लाड़ली बहना के नाम से भेजे गये संदेश का वाचन भी किया


---------------


     देवास 08 जून 2023/ जिले में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में उत्‍सव का वातावरण था। महिलाओं में विशेष रूप से उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने ग्राम सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ग्राम सभाओं में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संबंध में जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का लाड़ली बहना के नाम से भेजे गये संदेश का वाचन भी किया गया।


     जिले में ग्राम सभाओं में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रमुख उद्देश्‍यों की जानकारी दी गई। योजना के प्रगति से बहनों को अवगत कराया गया। योजना के तहत 10 जून को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहनों के बैंक खातों में एक हजार रूपये की राशि अंतरित करेंगे।


      ग्राम सभाओं में ग्रामीण क्षेत्रों में लाड़ली बहना सेना के गठन एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी देने के साथ ही संबंधित ग्रामों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पात्र महिलाओं की सूची का वाचन किया गया। ग्राम सभा में यह भी बताया गया कि किन्ही कारणों से जिन महिलाओं की डीबीटी नहीं हो पाई है तथा डीबीटी इनेबल दिख रही है वे महिलाएं शीघ्र बैंक पहुंचकर डीबीटी करा लें।