देवास जिले के किसान श्री अवनीश यादव ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर खेती को बनाया लाभ का धंधा
--------------
बलराम तालाब, स्प्रिंकलर सेट योजना का लाभ लेकर तथा प्राकृतिक खेती का अपनाकर खेती में उत्पाद को बढाया
-------------
देवास 08 जून 2023/ देवास जिले की तहसील कन्नौद के ग्राम सिर्सोदिया के किसान श्री अवनीश यादव पिता शिवलाल यादव पिछले 20 वर्षों से भूमि में कृषि कार्य कर रहे है। किसान श्री अवनीश यादव ने बताया कि कुछ वर्ष पहले तक मेरे खेत में सिंचाई के लिए पानी की कमी थी, जिसके कारण मेरे खेत की फसलों को पर्याप्त पानी नही मिल पा रहा था एवं उत्पादन में लगातार कमी आ रही थी। इसी दौरान ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री प्रदीप इवने के संपर्क में आये, उन्होंने कृषि की उन्नत तकनीकियों और बलराम तालाब योजना के बारे में बताया। किसान श्री अवनीश बलराम तालाब योजना के अन्तर्गत तालाब बनवाया और योजना का लाभ लिया।
किसान श्री अवनीश यादव ने बताया कि तालाब से अपनी फसलों की समय-समय पर सिंचाई करते है। साथ ही साथ मछली उत्पादन का कार्य भी सफलता पूर्वक कर रहे है। किसान श्री अवनीश ने कृषि विभाग से स्प्रिंकलर सेट की योजना लाभ भी लिया है। जिससे कम पानी में भी पर्याप्त सिंचाई कर पा रहे हैl पहले मुझे फसलों से उत्पादन कम मिल पाता था, लेकिन अब 2 एकड़ कृषि भूमि से प्रति वर्ष औसतन 24 से 25 क्विंटल उत्पादन प्राप्त कर रहा हूँl
किसान श्री अवनीश यादव ने बताया कि पहले वह अपने खेतों में रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशकों का अधिक मात्रा में उपयोग करते थे। जिससे भूमि ख़राब हो रही थी। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री प्रदीप ईवने ने प्राक्रतिक खेती के संबंध जानकारी दी तब से प्राकृतिक खाद और दवाई जैसे कम्पोस्ट, जैविक कीटनाशक, जीवामृत, पंचामृत, घन जीवामृत, बिजामृत, दशपर्णी अर्क, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र इत्यादी का उपयोग कर रहा हूँ। जिससे मेरी भूमि में भी सुधार हुआ है और उत्पादन की लागत भी कम हुई है, साथ ही जैविक फसलो का उत्पादन भी हो रहा है। पहले एक वर्ष में एक ही फसल ले पाता था। लेकिन अब सिंचाई स्त्रोत उपलब्ध होने से वर्ष में 3 फसलें ले पा रहा हूँ, यह शासन की योजनाओं के लाभ मिलने से हुआ है। योजना के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से धन्यवाद।
