देवास जिले के मुख्य स्वास्थ्य व चिकित्साधिकारी के कार्यालय में मूल भूत सुविधाओं का अभाव ऑफिस में जाते ही कार्यालय परिसर में कुत्तों के द्वारा की गई गन्दगी दिखाई देती है
कार्यालय में बना प्रसाधन घर बन्द कर दिया गया है वहाँ पर फाइल का अंबार लगा है जगह जगह कूलरों से टपकता पानी फ़र्श पर पड़ा है वही फाइल पडी है
इस कार्यालय में 25 से 30 लोग काम करते हैं जिसमे महिलाएं भी है जिनकों किस परेशानी से गुजरना पड़ता होगा समझा जा सकता हैं लेकिन साहब को कोई टेन्शन नहीउनकी व्यवस्था तो केबिन में है
स्वास्थ्य विभाग में प्रतिमाह लाखो रुपये का खर्चा होता है साफ सफाई व्यवस्था पर क्या प्रतिदिन मुख्य स्वास्थ्य व चिकित्साधिकारी ऑफिस में सफाई नही की जा सकती हैं
कार्यालय में बने प्रसाधन घर की हालत भी बदत्तर है कि कोई भी वहाँ पर जाना नही चाहता साफ सफाई की कोई व्यवस्था नही है आशा है कि जिम्मेदार ध्यान देंगे जिला अस्पताल के साथ जिला स्वास्थ्य व चिकित्साधिकारी कार्यालय पर भी ध्यान देंगे ।









