Type Here to Get Search Results !

जिला स्तरीय सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में हुई आयोजित

 जिला स्तरीय सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में हुई आयोजित


---------

बैंक शासन की सभी ऋण योजनाओं में समय-सीमा में स्वीकृति/वितरण प्रक्रिया पूर्ण करें - कलेक्टर श्री गुप्ता

---------

          देवास 03 जून 2023/कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता अध्यक्षता में  जिला स्तरीय सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक  कलेक्टर कार्यालय  सभाकक्ष  में गत दिवस आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, भारतीय रिजर्व बैंक प्रतिनिधि सुश्री नेहा सिंह, नाबार्ड से श्री ओजस्वी दीक्षित एवं विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी तथा बैंको के जिला समन्वयक उपस्थित थे। 

          बैठक में  कलेक्टर  श्री गुप्ता ने  शासन की सभी ऋण योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को अधिक संख्या में आवेदन बैंकों को प्रेषित करने एवं बैंकों को समय सीमा में स्वीकृति/वितरण प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। ताकि लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके। जिले के साख जमा अनुपात के 120 प्रतिशत रहने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई, साथ ही कुछ बैंकों द्वारा वार्षिक साख योजना 2022-23 में कम उपलब्धि हासिल करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी वर्ष में लक्ष्य अनुरूप उपलब्धि हेतु निर्देशित किया। 

           बैठक में  मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत हितग्राहियों के बैंक खातों को डीबीटी इनेबल करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।  जल्द से जल्द विभाग और बैंक प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय से उक्त प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।