Type Here to Get Search Results !

डाइट देवास की संस्थान विकास समिति की बैठक कलेक्टर श्री गुप्‍ता की अध्यक्षता में हुई आयोजित

 डाइट देवास की संस्थान विकास समिति की बैठक कलेक्टर श्री गुप्‍ता की अध्यक्षता में हुई आयोजित





संस्थान में किये जाने वाले कार्यो के लिए नगर निगम देवास से प्राप्त प्राक्कलन अनुसार राशि की स्वीकृत


बाउण्ड्रीवाल कार्य को प्रारंभ करने, पानी की निकासी के पर्याप्त प्रबंध करने तथा संस्थान के रिक्त पदों के पूर्ति के प्रयास करने के दिये निर्देश




      देवास, 13 जून 2023/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्यक्षता में डाइट देवास की संस्थान विकास समिति की बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में समिति के सचिव डॉ. राजेन्द्र सक्सेना प्राचार्य डाइट देवास द्वारा वर्ष 2017-18 से 2022-23 के आय व्यय के लेखा प्रस्तुत किया गया।


      बैठक में संस्थान के मुख्य भवन की मरम्मत, रंगाई पुताई, भवन की वाटर प्रुफिंग, लिपिकों के लिए केबिन, टीन शेड, सी.सी.रोड, पेवर ब्लाक तथा बगीचे में जाली के लिए नगर निगम देवास से प्राप्त प्राक्कलन अनुसार राशि स्वीकृत की गई। संस्थान के वाचनालय के कम्प्यूटर, प्रोजेक्टर, ऑडियो, वीडियो तथा पुस्तकों के लिए प्रस्ताव अनुसार राशि 2.5 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई, खेल के मैदान के लिए नगर निगम देवास को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिये। साथ ही खेल मैदान के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमति प्रदान की गई।


      संस्था में नर्मदा नल कनेक्शन के लिए नगर निगम को निर्देश दिये, कम्प्यूटर, प्रिंटर, आर.ओ, वाटर कूलर, बोरिंग मेंटनेंस के रखरखाव की राशि प्रस्ताव अनुसार स्वीकृत की गई। सायरन क्रय के लिए राशि स्वीकृत की गई, संस्थान के क्वाटर्स के लिए पीडब्‍ल्‍यूडी से प्राक्कलन प्राप्त कर राशि उपलब्ध कराने के लिए राज्य शिक्षा को पत्र प्रेषित किये जाने, बाउण्ड्रीवाल मरम्मत की प्राप्त राशि से बाउण्ड्रीवाल के कार्य को तत्काल प्रारंभ कराने के लिए पीडब्‍ल्‍यूडी को निर्देश प्रदान किये गये।


      संजय नगर के पानी की निकासी के लिए नगर निगम को निर्देश दिये, पानी की निकासी के लिए पर्याप्त प्रबंधन करने के निर्देश दिये। सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति के प्रस्ताव पर संस्थान में राशि उपलब्ध नही होने से गार्ड रखने की अनुमति प्रदान नही की गई। संस्थान के रिक्त पदों के लिए प्राचार्य को जिले की शालाओं में अतिशेष शिक्षकों के प्रस्ताव प्राप्त कर पद पूर्ति के प्रयास करने के निर्देश दिये।


      बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह बघेल, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास श्री ब्रजेश पटेल, नगर निगम देवास से श्री रितेश त्रिपाठी, सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि श्री शिवनंदन प्रजापति, प्राचार्य शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय देवास डॉ. उमा श्रीवास्तव, श्री राजकुमार चंदन, श्री संजय जोशी, श्री दीपक शुक्ला, सुश्रीवृन्दा शर्मा, श्री संतोष वर्मा, श्री जुबेर एहमद शेख, डाइट स्टाफ सदस्य श्री प्रेमनारायण शर्मा, श्री संजय चौधरी उपस्थित थे।