Type Here to Get Search Results !

देवास जिला स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता में आत्मनिर्भर होने की दिशा में बढ रहा है आगे



देवास जिला स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता में आत्मनिर्भर होने की दिशा में बढ रहा है आगे





-------------


जिले में गांव-गांव जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीण परिवारों की जिंदगी में आ रहे है बदलाव


-------------


नल जल योजना से ग्राम खेरियासाहू के सभी घरो में मिल रहा है स्वच्छ जल


-------------


     देवास 07 जून 2023/ देवास जिला अब स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता में आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ रहा है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा गांव-गांव जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीण परिवारों की जिंदगी में बदलाव नजर आने लगा है। जिले में स्वच्छ जल आपूर्ति से न केवल पीने के पानी की समस्या का समाधान हो रहा है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और रोजगार जैसी अनेक जरूर गतिविधियों को सहयोग मिल रहा है।


     देवास जिले के विकासखण्ड सोनकच्छ का ग्राम खेरियासाहू भी अब आत्मनिर्भरता की श्रृंखला में शामिल हो चुका है। खेरियासाहू ग्राम के सभी घरो में स्वच्छ पेयजल भी मिल रहा है। जल जीवन मिशन के तहत जिले के प्रत्‍येक ग्राम में घरों में नल से जल पहुचाने का कार्य किया जा रहा है। जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम में 41 लाख 30 हजार रूपेय की लागत की योजना तैयार की गई। ग्राम में 20 हजार लीटर क्षमता का सम्पवेल का निर्माण किया गया। लगभग 2200 मीटर पाईप लाईन बिछाई गई। जिससे ग्राम के सभी घरो तक पेयजल पहुंचाया जा रहा है।


     खेरियासाहू ग्राम के सरपंच श्री दिलीप सिंह ने बताया की जल जीवन मिशन योजना आने के पूर्व पेयजल की व्यवस्था के लिए बहुत परेशान होना पडता था। ग्रामवासियों को पानी के लिये भटकना पडता था। घर के अन्य कार्य समय पर नही कर पाते थे। नल जल योजना आने से ग्रामवासियों को सभी समस्याओं से मुक्ति मिली है, साथ घर पर नल के माध्यम से जल उपलब्ध हो रहा है।


     खेरियासाहू ग्राम के पंप चालक श्री धमेन्द्र ने बताया की हमारे ग्राम में नलजल योजना आने से ग्रामवासियों को बडी सुविधा मिली है। योजना के पूर्व शासकीय नलकूप एवं निजी नलकूप के माध्यम से एवं पंचायत द्वारा टेंकरो के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था करते थे, जिसमें कई कठनाईयों का सामना ग्रामवासियों को करना पडता था। वर्तमान में नल जल योजना ग्राम के सभी परिवारों को घर बैठे जल की पर्याप्त मात्रा में पूर्ति हो रही है। योजना के आने से ग्रामवासियों में हर्ष का वातावरण है।


     योजना के सफल कियान्वयन के उद्देश्‍य से ग्राम सभा के माध्यम से ग्राम में पेयजल समिति का गठन किया गया है। विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है एवं तकनीकी सहायता दी जा रही है, साथ ही जल सरंक्षण, संर्वधन एवं पानी बचाव तथा पेयजल समितियों के सशक्तिकरण के उद्देश्‍य से प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम, मार्गदर्शन दिया जा रहा है।