देवास आपसी रंजिश के चलते जाट समाज के दो परिवार में हुआ विवाद दो की मौत एक को इंदौर किया रेफर
देवास ।कन्नौद।सतवास तहसील के ग्राम गोला में दो परिवारों के बीच में पुरानी रंजिश के चलते विवाद होने से दो व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई । प्रारंभिक जानकारी अनुसार रविवार को सुबह 9 बजे सतवास से 10 किमी. की दूरी पर स्थित ग्राम गोला के ही गोदारा व देदढ़ परिवार के बीच में पुरानी आपसी रंजिश के चलते विवाद हो गया था, विवाद इतना बड़ा की बात बंदूक तक पहुंच गई, विवाद में गोदारा परिवार के तीन सदस्यों को गोली लगी है जिसमें से राजू पिता नारायण गोदारा की मौके पर ही मौत हो गई, वही कैलाश पिता रामचंद्र गोदारा की इन्दौर ले जाते समय मोत हो गई बाकी एक सुनील ( सोनू ) को इंदौर रेफर किया गया है बताया जाता है की ये गोलियां देडढ़ परिवार द्वारा चलाई गई थी, मृतक कैलाश गोदारा भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल गोदारा के पिताजी थे वही मृतक राजू के पिताजी ने मीडिया को बताया कि जब तक आरोपियों के घर पर बुलडोजर नही चलती और इन लोगो पर कारवाई नही होती तब तक हम मृतक की लाश को थाने के सामने ही रखेंगे । उधर मिली जानकारी के मुताबिक गोला में आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।



