आज आषाढी एकादशी पर मुखर्जी नगर महिलाओं द्वारा तुलसी रोपण का कार्य किया गया एकादशी का समय तुलसी पूजन के लिए बहुत विशेष माना गया है, किसी भी एकादशी के दिन तुलसी का पूजन करने से कष्ट एवं आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं. हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है. इसे हरिशयनी एकादशी, पद्मा एकादशी और आषाढ़ी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी पूजा से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखते हुए यदि कार्य किए जाएं तो इनका विशेष फल भक्तों को प्राप्त होता है.
*हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष एकादशी तिथि का प्रारंभ 29 जून दिन गुरुवार को प्रातः 03:18 बजे से हो रहा है, जिसका समापन 30 जून शुक्रवार को प्रातः 02:42 बजे होगा. ऐसे में देवशयनी एकादशी का व्रत 29 जून दिन गुरुवार के दिन रखा जाएगा. इस दिन का व्रत अत्यंत फलदायी होता है और तुलसी पूजन से शुभ फल प्राप्त होता है*

