Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में शासकीय विद्यालयों के कक्षा 8वीं से 10वीं के विद्यार्थियों के लिए अखिल भारतीय वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी का हुआ आयोजन

 देवास जिले में शासकीय विद्यालयों के कक्षा 8वीं से 10वीं के विद्यार्थियों के लिए अखिल भारतीय वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी का हुआ आयोजन




-------------


     देवास 21 जून 2023/ भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष शासकीय विद्यालयों के कक्षा 8वीं से 10वीं के विद्यार्थियों के लिए अखिल भारतीय वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी का आयोजन करवाया जा रहा है। प्रश्नोत्तरी विकासखंड स्तर से प्रारम्भ हो राष्ट्रीय स्तर पर समाप्त होगी। प्रश्नोत्तरी का प्रथम चरण विकासखंड स्तर पर देवास जिले के समस्त विकासखंडों में एक साथ आयोजित करवाया गया। ब्लॉक स्तर पर चयनित विद्यार्थियों की प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम जिला स्तर पर 06 जुलाई को उत्कृष्ट विद्यालय देवास में आयोजित करवाया जाएगा।


     प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आरबीआई अधिकारी श्री अनूप ढेरे, श्री प्रसून गोयल, अग्रणी जिला प्रबंधक देवास श्री एहसान अहमद बैंक ऑफ़ इंडिया अधिकारी श्री सत्यवीर उपस्थिति में सम्‍पन्‍न काराया गया। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता, भारतीय रिजर्व बैंक, बैंकिंग प्रणाली, जी-20 आदि से संबन्धित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को पुरस्कृत किया गया समस्त प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किये गए।