Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस की दानपेटी में 27 हजार 965 रूपये की राशि प्राप्‍त

 देवास जिले में सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस की दानपेटी में 27 हजार 965 रूपये की राशि प्राप्‍त



-------------


राशि को अमलगमेटेड स्‍पेशल फण्‍ड-रिकन्‍ट्रक्‍शन एण्‍ड रिहेबिलिटेशन ऑफ सर्विसमेन के नाम से देय बैंक खाते में की जमा


------------


      देवास 08 जून 2023/ कलेक्‍टर कार्यालय में स्‍थापित सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस की  दानपेटी को आज खोला गया। जिसमें 27 हजार 965 रूपये की राशि प्राप्‍त हुई। राशि को अमलगमेटेड स्‍पेशल फण्‍ड-रिकन्‍ट्रक्‍शन एण्‍ड रिहेबिलिटेशन ऑफ सर्विसमेन के नाम से देय बैंक खाते में जमा की गई। इस दौरान प्रभारी कार्यालय अधीक्षक श्रीमती राधालक्ष्‍मी अय्यर, सैनिक कल्‍याण संयोजक श्री तुलसीराम, शाखा लिपिक श्री फारूख खान सहित अन्‍य उपस्थि‍त थे।